समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 09 जुलाई 2026
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के अंतर्गत मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में "अवर निरीक्षक मद्य निषेध" के पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग किया गया।
विज्ञापन संख्या 03/2026 के अन्तर्गत अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 12.07.2026 को एकल पाली में (पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन से 01:00 बजे तक) आयोजित की जायेगी।
बक्सर जिला अंतर्गत कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 7032 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
परीक्षार्थियों की संख्या 528 तक होने पर मात्र एक केन्द्राधीक्षक रहेंगे। परीक्षार्थियों की संख्या 528 से अधिक होने पर प्रत्येक 500 पर एक सहायक केन्द्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जा सकती है।
टॉयलेट जाते/आते समय अभ्यर्थी की तलाशी अवश्य ली जाय ताकि कोई अभ्यर्थी प्रश्न पुस्तिका या उत्तर पुस्तिका लेकर न जाए/आए। परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में किसी भी अभ्यर्थी को टॉयलेट/शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी परिस्थिति में कोई लेख, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाईड रूल, कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पॉमटॉप, पी०डी०ए० या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-222154 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्री कुमार नचिकेता सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी बक्सर रहेंगे।
बिहार राज्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सभी प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन (रेल मार्ग) एवं बस स्टैण्ड (सड़क मार्ग) द्वारा अपने परीक्षा केन्द्रों पर आने एवं जाने के लिए यात्रा करेंगे, जिससे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अधिक भीड़ होने की संभावना है तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उक्त के आलोक में जिले में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने हेतु तथा समुचित मार्ग दर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन बक्सर एवं बस अड्डा बक्सर पर बक्सर जिला में निर्धारित परीक्षा तिथि दिनांक 12.07.2026 को पूर्वाहन 06:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक अथवा स्थिति सामान्य होने तक दण्डाधिकारी /पदाधिकारी/कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा केन्द्रों पर इम्परसोनेशन एवं किसी प्रकार का कदाचार नहीं होने पाये। परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी के साथ परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों यथा होटल/लॉज आदि पर भी निगरानी रखा जाय तथा किसी भी संदेहास्पद स्थिति में पूर्ण छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाय। थानाध्यक्ष, मॉडल थाना/औ०क्षे०/मु०, बक्सर उक्त के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर इसका पर्यवेक्षण करेंगे।
परीक्षा तिथि दिनांक 12.07.2026 को यातायात सुगम रूप से संचालित हो तथा परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम/विधि-व्यवस्था उत्पन्न न हो, इसे पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, बक्सर सुनिश्चित करेंगे।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय बक्सर एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना बक्सर चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल बक्सर को निदेश दिया गया कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के अन्तर्गत "अवर निरीक्षक मद्य निषेध के रिक्त पद हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 12.07.2026 को एकल पाली (पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन से 01:00 बजे तक) बक्सर जिले के बक्सर परीक्षा केन्द्र क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराया जा सके।
अनुमण्डल दण्डाधिकारी बक्सर परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा की तिथि दिनांक 12.07.2026 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बन्द कराना सुनिश्चित करेंगे।
बक्सर अनुमण्डल क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर तथा पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपत्तिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे।
असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 12.07.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय बक्सर एवं सदर अस्पताल बक्सर में एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रखेंगे।
लगभग प्रत्येक चार/पाँच (04/05) परीक्षा केन्द्रों पर एक वरीय उड़न दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संचालन के लिए केन्द्रों का औचक रूप से निरीक्षण करेंगे। उड़न दस्ते द्वारा कदाचार करते पाये जाने वाले व्यक्तियों/अभ्यर्थियों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
परीक्षा तिथि दिनांक 12.07.2026 को बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए श्री अविनाश कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु 18 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, 18 जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं 04 उड़न दस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 9, 2026