पीरटांड: जरकाही गांव में महिलाओं का नशामुक्ति अभियान, हंड़िया-दारू विक्रेताओं को खदेड़ा, अवैध शराब बंद करने की चेतावनी
पीरटांड़ प्रखंड के जरकाही गांव में बुधवार सुबह 11 बजे महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान के तहत साहसिक कदम उठाया। गांव के चौक पर हंड़िया-दारू बेचने वालों के खिलाफ एकजुट होकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इस अभियान का नेतृत्व नुनी हांसदा ने किया, जबकि भारत दिशाम आदिवासी संघ गिरिडीह के जिला अध्यक्ष रंजीत टुडू भी मौके पर मौजूद रहे।