मुंगावली: मुंगावली बस स्टैंड के पास पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा खेलते तीन लोगों को पकड़ा, मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को रविवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में बस स्टैंड के नजदीक कुछ लोग आईपीएल पर सट्टा खेल रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और बस स्टैंड के पास से मुंगावली निवासी हैप्पी खान,राजकुमार और राजा को आईपीएल पर सट्टा खेलते हुए मिलने पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।