गया टाउन सीडी ब्लॉक: गुरुआ में भाजपा नेता द्वारा पत्रकार को बंधक बनाकर पीटने के मामले में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने DM को दिया ज्ञापन
गया के गुरुआ में भाजपा नेता सह बिहार राज्य अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अमित दांगी के द्वारा पत्रकार को बंधक बनाकर पिटाई की घटना की गई थी।घटना के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गया जिला इकाई अध्यक्ष रंजन सिंहा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीएम और एसएसपी से मंगलवार की दोपहर 1 बजे मुलाकात की है।