मसौढ़ी: नौबतपुर नहर रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल
पटना, 1 नवंबर। पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नौबतपुर नहर रोड पर अजयनगर बालापर के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक य