धामपुर: नहटौर के नूरपुर मार्ग पर चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गन्ना क्रय के चौकीदार की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Dhampur, Bijnor | Nov 11, 2026 बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा तुला के रहने वाले मनोज तोमर अपनी पत्नी पूनम और अपने पुत्र विकुल के साथ कार में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में गांव मुस्सेपुर पाली जा रहे थे। यह परिवार भैया दूज का पावन पर्व मनाने के लिए रिश्तेदारी जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह अप्रत्याशित हादसा हो गया।