बीकानेर: एमएस कॉलेज पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल
बीकानेर के जैसलमेर रोड स्थित एमएस कॉलेज पुलिया के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने एक बाइक और महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मोहित धीर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।