गिरियक: पावापुरी ओपी क्षेत्र के करमपुर गांव के समीप बोलेरो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
Giriak, Nalanda | Jul 30, 2024 पावापुरी ओपी क्षेत्र के करमपुर गांव के समीप बोलेरो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति पावापुरी ओपी क्षेत्र के रैतर गांव निवासी भोला साव के पुत्र विजय साव थे. पावापुरी ओपी प्रभारी रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दाह संस्कार के लिये उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.