इस्लामनगर अलीगंज: छतिऐनी गांव में जदयू नेता के घर पर लगे जदयू के झंडे को शरारती तत्वों ने जलाया, शिकायत दर्ज
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के छतिऐनी गांव में शुक्रवार की रात जदयू नेता डब्लू कुशवाहा के घर पर लगे पार्टी के झंडे को अज्ञात लोगों ने जला दिया। इसको लेकर जदयू नेता डब्लू कुशवाहा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इधर जला हुआ झंडा रविवार दोपहर 2 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।