पटना ग्रामीण: मणिपुर हिंसा और अडाणी मुद्दे पर सदाकत आश्रम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला राजभवन मार्च
गौतम अडाणी की गिरफ्तारी और मणिपुर हिंसा के खिलाफ बुधवार की दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम से राजभवन मार्च निकाला। हालाँकि विरोध प्रदर्शन महज आधे घंटे के अंदर खत्म हो गया। कांग्रेसी कार्यकर्ता पांच सौ मीटर ही आगे बढ़ पाए थे की उन्हें पुलिस ने रोक दिया और लौटा दिया।