लूट के बाद पत्थर से कूचकर चालक की हत्या: पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी लालच में दिया घटना को अंजाम
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के वरुणा पुल स्थित विगत 2 मार्च को देसी शराब ठेके के पीछे मिली लाश की शिनाख्त के बाद कैंट पुलिस घटना के अनावरण में लगी थी। कैंट पुलिस द्वारा मृतक चालक राजकुमार की हत्या कर मोबाइल और नकदी लेकर फरार होने वाले बदमाश सोनू आलम पुत्र स्वर्गीय निहाल आलम कमरा आवास कालोनी का था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।