इटारसी: पथरौटा पुलिस की कार्रवाई: कांग्रेस नेता समेत 2 लोगों से 342 लीटर शराब जब्त, पीछा करने में टकराई लग्जरी कार
इटारसी पथरौटा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार सुबह 6 बजे पुलिस ने बताया कि बीती रात क्रेटा कार से 342 लीटर शराब जब्त की,पुलिस ने पीछा कर कार को रोका, जो भागते समय चट्टान से टकरा गई। मामले में एक महिला सहित कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इटारसी निवासी मनोज बामने (50),ममता के रूप मे हुई।