राजगढ़: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की साधारण सभा की बैठक राजमहल परिसर में हुई संपन्न
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की 75वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक कलेक्टर एवं प्रशासक डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब प्रधान कार्यालय राजमहल परिसर राजगढ़ में संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक रघुवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।