जमुई: रान्हन गांव में खेत में नाला बनाने से मना करने पर पड़ोसी ने युवक को मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Dec 30, 2024 जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रान्हन गांव में रविवार की देर शाम करीब 8:00 बजे खेत में नाला बनाने का विरोध करने पर कन्हैया सिंह उर्फ शंकर सिंह ने रिंकू सिंह की जमकर पिटाई कर दी। जिससे रिंकू सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद घटना की जानकारी सिकंदरा थाना की पुलिस को दी गई, फिर रिंकू सिंह का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।