#प्रयागराज में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीप एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 23 नवंबर 2026 दिन सोमवार खबर अपडेट!
#प्रयागराज पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से संचालित साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पीपल गांव निवासी 40 वर्षीय महेश पाल और गंजा गांव निवासी 19 वर्षीय सौरभ सिंह पटेल के रूप में हुई है।
#पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया और चीन से संचालित साइबर फ्रॉड नेटवर्क के लिए ग्रामीण इलाकों के लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। इसके लिए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और नौकरी लगवाने का झांसा दिया जाता था।
#आरोप है कि कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाए जाते थे। इसके बाद आरोपियों द्वारा पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली जाती थी। इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन में किया जाता था।
#साइबर क्राइम टीम अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और बैंक खातों के जरिए हुए लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।
#Prayagraj #CyberCrime #CyberFraud #CyberCrimeNetwork #UttarPradesh #UPPolice #CyberCell #CrimeNews #DigitalFraud #OnlineFraud