क्या आप जानते हैं? इंदौर में है मां यशोदा का अनोखा मंदिर! 🛕❤️
राजवाड़ा के पास खजूरी बाजार की गलियों में छिपा है एक ऐसा प्राचीन मंदिर, जहां भगवान श्रीकृष्ण बाल रूप में मां यशोदा की गोद में विराजमान हैं। 🥹🙏
करीब 200+ साल पुराने इस मंदिर की सबसे खास पहचान ही मां यशोदा और कान्हा का ये अद्भुत स्वरूप है।
यहां एक अनोखी धार्मिक परंपरा भी है—संतान सुख की कामना रखने वाली महिलाएं मां यशोदा की गोद भराई की रस्म करती हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना मां यशोदा पूरी करती हैं। 🙏
इंदौर की ऐतिहासिक गलियों में मौजूद ये मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी शहर की समृद्ध धार्मिक विरासत का भी हिस्सा है। ❤️
क्या आपने कभी यहां दर्शन किए हैं?
कमेंट में बताइए 👇
📍 यशोदा माता मंदिर, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, इंदौर
#Indore #Indoreshahar #YashodaMataMandir #YashodaMata #Krishna Rajwada IndoreTemples IndoreHeritage Mandir MadhyaPradesh IndoreCity KrishnaBhakti Sanatan
Indore, Indore | Sep 5, 2026