श्रीनगर: नवटोलिया गांव से अज्ञात चोरों ने भैंस की चोरी की, पशुपालक परेशान
चनका पंचायत के वार्ड नंबर 12 उदयनगर नवटोलिया में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक भैंस की चोरी कर ली। घटना से पशुपालकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। भैंस चोरी को लेकर पीड़ित पशुपालक ने शुक्रवार को दस बजे थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित पशुपालक बौधू ऋषि ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए थे।