लगातार बारिश से कास्त खर्रा गांव जलमग्न, धान की फसल पर संकट
टेढ़ागाछ प्रखंड के चिल्हनियां पंचायत के वार्ड-5 स्थित कास्त खर्रा गांव में लगातार बारिश से जलभराव हो गया है। घर, आंगन और खेत डूबने से जनजीवन प्रभावित है। धान की फसल सड़ने लगी है। ग्रामीणों ने जल निकासी, नालों की सफाई, किसानों को मुआवजा और राहत उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।