बीरपुर: गेनहरपुर पंचायत में मुखिया-सचिव का विवाद खत्म, विकास कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
वीरपुर प्रखंड की गेनहरपुर पंचायत में मुखिया एवं पंचायत सचिव के बीच पिछले दिनों उत्पन्न हुआ विवाद शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे आपसी सहमति से समाप्त हो गया। पंचायत सरकार भवन में मुखिया अशोक पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिव ने विकास कार्यों को लेकर आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया।