सासनी: सासनी क्षेत्र के एक गांव में धारदार हथियार से डरा कर जबरन घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, शिकायत पर मुकदमा दर्ज
Sasni, Hathras | Oct 22, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में जबरन घुसकर महिला के गले पर धारदार हथियार रखकर गांव के युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने घटना प्रकाश में आई है। परिवार के सभी लोग खेत पर गए हुए थे तभी गांव के आरोपी सूरज ने दरवाजे की कुंदी खटखटाई। महिला ने बच्चा व परिवार के अन्य सदस्य की सोच कर दरवाजा खोल दिया। तभी आरोपी ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी।