चास: बोकारो जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने दिखाई मानवता, बुजुर्ग बाबा का किया इलाज
Chas, Bokaro | Jun 8, 2026 बोकारो जिले के बोकारो जनरल अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर कई घंटे से जमीन पर बैठे एक बुजुर्ग बाबा दर्द से कराह रहे थे। सूचना मिलने पर सर्व समाज बोकारो, झारखंड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।सोमवार समय लगभग साढ़े 9 बजे बताया गया कि सर्व समाज के सदस्यों ने बीजीएस के डॉक्टर साहब से अनुरोध किया, जिसके बाद बोकारो जनरल अस्पताल इमरजेंसी के चिकित्सकों ने तत्काल कार्रवाई की।