एत्मादपुर: सैमरा के आसपास उड़ते दिखे ड्रोन, लाठी-डंडे लेकर मुस्तैद रहे ग्रामीण
Etmadpur, Agra | Aug 20, 2025 थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सैमरा के आसपास ड्रोंस दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, ग्रामीणों ने आशंका जताई है की चोरी व डकैती करने के लिए ड्रोंस के द्वारा रैकी की की जा रही है, इसी को लेकर ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर पूरी रात मुस्तैद दिखाई दिए, सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।