एत्मादपुर: दो भाई मिलकर करते थे अवैध गांजे की तस्करी, जमानत पर बाहर चल रहे अभियुक्त को कुरगवां से किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Aug 19, 2025 आगरा की थाना बरहन पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त अपने भाई के साथ मिलकर अवैध गांजे की तस्करी किया करता था, पुलिस ने इसे मुखबिर की सूचना पर कुरगवां से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से 10.753 किलोग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है।