एत्मादपुर: पुलिसकर्मी से मोबाइल फोन छीनने वाले 2 आरोपियों को जेपी कैंपस पुल के नीचे मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Aug 19, 2025 थाना एत्मादपुर पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें पुलिसकर्मी से मोबाइल फोन छीनने वाले 2 अभियुक्तों को जेपी कैंपस पुल के नीचे से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, 1 अभियुक्त घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, इनके कब्जे से 1 पिस्तौल, 1 खोखा व 1 जिंदा कारतूस, पुलिसकर्मी से छीना हुआ मोबाइल, 1 मोटरसाइकिल व 1850 रुपए नगद बरामद किए हैं।