एत्मादपुर: कालिंदी विहार, महादेव नगर व गायत्री विहार में विधायक ने जन चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
Etmadpur, Agra | Aug 18, 2025 एत्मादपुर विधानसभा से विधायक डॉ धर्मपाल सिंह लोगों के बीच जाकर गांव-गांव गली गली में चौपाल लगा रहे हैं, इसी क्रम में कालिंदी विहार, महादेव नगर व गायत्री विहार में विधायक पहुंचे, जहां जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना, कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, व अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।