भोरे: लालाछापर में सर्राफा दुकान लूटकांड का फरार इनामी अभियुक्त यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने की पुष्टि
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत लाला छापर बाजार में गत 24 जून को एक ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में भोरे थाना जगतौली ओपी कांड दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ के नेतृत्व में टीम गठित की गई।