*तहसील कर्वी में हुआ इलेक्ट्रॉनिक मतदान यंत्र का प्रदर्शन*
*- मतदान के समय मतदाताओं को नहीं होगी कोई दिक्कत - अजय यादव*
*चित्रकूट।* निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में विधानसभा 236 चित्रकूट अंतर्गत सदर तहसील कर्वी में इलेक्ट्रॉनिक मतदान यंत्र का प्रदर्शन किया गया। इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक और तहसील के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी / उप जिलाधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मतदान यंत्र प्रशिक्षण का उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रॉनिक मतदान यंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी हो जाए, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी मतदाता को कोई असुविधा न हो।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि यहां भारी संख्या में लोग आए और उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मतदान यंत्र के उपयोग की प्रक्रिया को समझा और वोट डालकर स्वयं भी इसका अभ्यास किया।
बताया कि इस अभियान को न्याय पंचायत स्तर तक आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि विधानसभा के हर मतदाता तक यह जानकारी पहुंच सके। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव तक इलेक्ट्रॉनिक मतदान यंत्र का प्रदर्शन कराया जाएगा, जिससे चुनाव से पहले लोग पूरी प्रक्रिया से वाकिफ हो सकें।
इस मौके पर तहसीलदार भारत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार, सुभाष वर्मा, रजिस्ट्रार कानूनगो पुरुषोत्तम दास शुक्ला, सभासद शंकर यादव, चुनाव कार्यालय प्रभारी फूलचंद, लेखपाल राजेश वर्मा, मानवेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, सीमा देवी, जय सिंह, शिवम सिंह, भास्कर शुक्ला, नेहा शुक्ला, शिप्रा करवरिया, विनीता, कंचनलता, विद्या देवी, पैरा लीगल स्वयंसेवक ममता देवी, सूरज, उदय सिंह, महेंद्र, शिव सिंह, अंकित त्रिपाठी, रामजी पाठक, संदीप, राज बाबू, अंकित, लोकेश, ज्ञानेंद्र, अंजली दुबे, रामलाल यादव, प्रियंका गौतम, लाल बहादुर आदि के अलावा बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, अपना दल, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री डॉ. अश्वनी अवस्थी, विनीता द्विवेदी आदि विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
Karwi, Chitrakoot | Nov 20, 2026