सतना आईटीआई खाद गोदाम में खाद लेने वाले किसानों की भारी भीड़ लगी थी । खाद वितरण के दौरान किसानों के बीच आपस में धक्का मुक्की होने लगी । इससे पहले की मामला झगड़े में तब्दील होता पुलिस को सूचित किया गया । पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था को संभाल लिया । गुरुवार की शाम 4 बजे पुलिस ने शांतिपूर्ण व्यवस्थित ढंग से किसानों को खाद का वितरण कराया ।