सतना जिला अस्पताल कारनामा एक बार फिर सुर्खियां बन गया । ग्रामीण महिला बीमार बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल आई थी जो डा. का इंतजार कर रही थी । तभी उसके नवजात ने फर्श पर गंदगी कर दी । जिला अस्पताल की महिला सफाईकर्मी चिल्लाने लगी, बेबस बेचारी मां गोद में बच्चे को लेकर फर्श की सफाई करने लगी । गुरुवार की दोपहर 1 बजे वीडियो शोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।