कोलगवां थानाक्षेत्र की चाणक्यपुरी कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी दो बाइक को चोरों ने पार कर दिया । जानकारी लगने पर जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो दो चोर बाइक चुराकर ले जाते हुए दिखाई दिए । सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई । गुरुवार की दोपहर 3 बजे पुलिस ने शिनाख्त कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है ।