मुज़फ्फरनगर: नवोदय विद्यालय बघरा का 9वीं का छात्र आर्यन 48 घंटे से गायब, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस रही शांत
जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा का कक्षा 9 का छात्र आर्यन कुमार पिछले 48 घंटे से लापता है। आर्यन,अलीपुर कला निवासी आतिश कुमार का बेटा है। परिजनों का कहना है कि सोमवार दोपहर 1 बजे से ही आर्यन अचानक गायब हो गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आर्यन के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। और आर्यन की सकुशल बरामदेगी की पुलिस प्रशासन से मांग की है।