मुज़फ्फरनगर: दहेज न मिलने पर ससुराल ने की मारपीट, दो दिन पहले जान से मारने की कोशिश, बदहवास विवाहिता ने लगाई गुहार
तितावी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पुत्री रामभतेरी की शादी वर्ष 2022 में खतौली क्षेत्र निवासी दुष्यंत के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की गई थी। शादी में उनकी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया गया।