मुज़फ्फरनगर: सीबीआई बनकर ठगों ने युवती को किया हाउस अरेस्ट, 61 हजार रुपये उड़ा लिए, वीडियो कॉल में दी मारपीट की धमकी
पायल नाम की युवती को शातिर ठगों ने फोन कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। आरोप है कि ठगों ने 60 लाख की फर्जी बिलिंग दिखाकर 75 हजार रुपये टैक्स न देने पर कार्रवाई की धमकी दी। इतना ही नहीं, वीडियो कॉल के जरिए पायल को हाउस अरेस्ट कर मारपीट के वीडियो भेजे और कहा कि पैसे न दिए तो पुलिस तुम्हारा भी ऐसा हाल करेगी। डर के साये में युवती ने 61 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।