भरनो: भरनो प्रखंड कार्यालय में रोजगार मेला और मोबाइलईजेशन शिविर का आयोजन
Bharno, Gumla | Jan 10, 2025 भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में शुक्रवार को झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जेएसएलपीएस के तत्वधान में रोजगार मेला सह मोबाइलईजेशन कैंप लगाया गया।जिसका शुभारंभ बीडीओ अरुण कुमार सिंह,मुखिया ललिता देवी और बीपीएम नीलकंठ कच्छप के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।मौके पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने संबोधित किया।