भरनो: बुढ़ीपाठ निवासी व्यक्ति से अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर की गई ₹50,000 की ठगी, पीड़ित ने SDPO से लगाई गुहार
Bharno, Gumla | Jan 8, 2025 भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ीपाठ गांव निवासी मोहन दास के 8 साल के बेटे सूर्य दास का पत्थरी का ऑपरेशन राजधानी रांची के हाजी चौक स्थित मां पार्वती अस्पताल में बीते 25 दिसंबर को आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया गया था।परंतु अस्पताल परिसर में ज्ञान सिंह नामक शख्स ने बच्चे के माता पिता से ऑपरेशन का पैसा लगेगा कहकर 50 हजार रुपए ठग लिया।जिसका SDPO से शिकायत की।