भरनो: एसडीपीओ ने भरनो थाना का निरीक्षण कर कई निर्देश दिए
Bharno, Gumla | Jan 7, 2025 एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने मंगलवार को भरनो थाना का निरीक्षण किया।जहां थाना के कई अभिलेखों का निरीक्षण किया।साथ ही थाने में दर्ज किए गए मामलों के निष्पादन एवं कांड में आरोपी बनाए गए लोगों पर अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी कंचन प्रजापति से जानकारी ली।गंभीर मामले में दर्ज कांडों पर त्वरित कार्रवाई कर नामजद की गिरफ्तारी की बात कही।