भरनो: सुकुरहुटू में आदिवासी कल्याण मंत्री ने निर्माण कार्य में लापरवाही पर जताया असंतोष, अधिकारियों को फटकार लगाई
Bharno, Gumla | Jan 4, 2025 झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने भरनो प्रखंड के सुकुरहुटू में बन रहे एकलव्य विद्यालय का औचक निरीक्षण कर हो रहे निर्माण कर पर असंतोष व्यक्त करते हुए संवेदक व संबंधित अधिकारियों को फटकार शनिवार को लगाई है।बताया कि इस निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मौके पर उन्होंने बालू,सीमेंट,ईंट सहित सामग्री की गहनता से जांच किया है।