यूपी के शामली में धर्म परिवर्तन का अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां के करोड़पति दवा कारोबारी के इकलौते बेटे को महिला जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी (25) ने प्यार के जाल में फंसाया। फिर धर्मांतरण करवाकर हिंदू से मुस्लिम बनाया। बाद में निकाह कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक का नाम बदलकर रहमान रख दिया। उसकी दाढ़ी बढ़वा दी। वह टोपी पहनकर दुकान पर बैठने लगा।
पुलिस ने जिम ट्रेनर और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाने में चांदनी कुरैशी बुर्के में नजर आई। मामला शहर के दयानंद नगर और कुरैशी बस्ती से जुड़ा है।