सुजानगढ़: भाजपा संगठन में बढ़ा प्रतिनिधित्व, आदित्य पुजारी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया
सुजानगढ़। भाजपा संगठन में सुजानगढ़ को शानदार प्रतिनिधित्व मिला है। युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में सालासर के आदित्य पुजारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले सुजानगढ़ के राजेंद्र नायक को SC आयोग का अध्यक्ष, बाबूलाल कुलदीप को SC मोर्चा में प्रदेश प्रवक्ता बनाया था।