नावानगर: नावानगर गांव के बधार में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से लगभग 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद
नावानगर गांव के बधार में रविवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे लगभग 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। गेहूं फसल में आग की उठती लपटे देखकर किसानों ने अग्निशामक कार्यालय में इसकी सूचना दिया। साथ ही आग पर काबू पाने में किसान जुट गए। इधर सूचना पर एक यूनिट दमकल वाहन अगलगी स्थल पर पहुंच गई। दमकल के साथ ग्रामीण के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।