नावानगर: लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की पालन को लेकर नावानगर के मलई नाफिनपुल के पास सीओ ने की वाहन जांच
लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की पालन को लेकर शनिवार को सीओ रानी कुमारी ने नावानगर मलई नाफिनपुल के पास सघन वाहन जांच की। इस दौरान लगभग 50 वाहनों की जांच उन्होंने बारीकी से की। वाहनों की कागजात के अलाव डिक्की की तलाशी ली गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों की अवहेलना पर चेतावनी दी गई। बोर्ड तथा अतिरिक्त लाइट लगे वाहनों पर विशेष नजर थी।