नावानगर: बीते दिन गोविंदापुर गांव में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने बासुदेवा ओपी में दर्ज कराया एफआईआर
बीते दिन गोविंदापुर गांव में हुई मारपीट मामले में गुरुवार को दोनों पक्ष ने बासुदेवा ओपी में एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें एक पक्ष के सुरेश राय ने तेजनारायण सिंह, विरेन्द्र सिंह समेत 10 लोगों को नामजद किया है। दूसरे पक्ष के कौशल्या देवी उर्फ अहिल्या देवी के द्वारा सुरेश राय समेत 16 लोगो पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।