नावानगर: कंजिया नियाजीपुर डेरा से 10 लीटर शराब के साथ पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग की जाने वाली समाग्री किया बरामद
कंजिया नियाजीपुर डेरा से शुक्रवार को 10 लीटर शराब के साथ पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग की जाने वाली समाग्री बरामद किया है। साथ ही एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बरामद समाग्री में गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, डब्बा समेत अन्य बर्तन है। वही गिरफ्तार महिला कारोबारी शारदा देवी बताई जाती है। जबकि पुलिस को देखते ही अन्य कारोबारी भाग निकलने में सफल रहे।