नावानगर: बासुदेवा ओपी के एक गांव से अपहृत दो किशोरियों को लाने गई बासुदेवा पुलिस खाली हाथ लौटी
बासुदेवा ओपी के एक गांव से अपहृत दो किशोरियों को लाने गई बासुदेवा पुलिस को खाली हाथ लौटनी पड़ी है। पुलिस विगत दिनों दो किशोरियों की हुई अपहरण मामले में तकनीकी सहायता से बरामदगी करने गुजरात के बलसाड़ गई हुई थी। जहां बाल संरक्षण गृह में रह रही दोनों किशोरियों ने अपना अपहरण नहीं होने एवं वापस अपने घर लौटने से मना कर दिया।