जगदलपुर: बालाजी मंदिर के वार्षिक उत्सव मां महालक्ष्मी को कुमकुम अर्पित कर,महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, मांगा अखंड सौभाग्य
शहर के श्रीवेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर में मनाए जा रहे वार्षिक महोत्सव में महिलाओं ने मां महालक्ष्मी को कुमकुम अर्पित करते हुए विशेष पूजा की। इसके साथ ही मां महालक्ष्मी को श्रृंगार के सामान अर्पित करने के साथ ही कुमकुम पूजा पूरी की गई।