जगदलपुर: धरमपुरा के स्थित देवकी विहार में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को नहीं मिली दो महीने से सैलरी,नाराज पत्नी ने खाया जहर
जगदलपुर में SIS कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात एक व्यक्ति की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। गार्ड को 2 महीने से सैलरी नहीं मिली थी। जिससे उसके बच्चों की स्कूल फीस और घर में खाने को दाने तक नहीं थे। जिससे तंग आकर पत्नी ने जहर खा लिया।महिला को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने महिला को बचा लिया है।