जगदलपुर: जिला कलेक्टर विजय दयाराम ने जिला कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के लिए समय निर्धारित कर कड़ाई से पालन करवाने पर जोर दिया। साथ ही यात्री बसों की आवाजाही हेतु रूट चार्ट के आधार पर संचालन करने के निर्देश दिए और बताया की रूट चार्ट का पालन नहीं करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। भारी वाहनों को बायपास मार्ग का उपयोग करवाने के लिए प्रमुख चौराहों पर संकेतक लगाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।