जगदलपुर: सरगीपाल के जंगल में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग ,वन विभाग ने समय रहते पाया काबू
जगदलपुर के निकट स्थित ग्राम सरगीपाल के जंगल में किसी असामाजिक तत्व द्वारा आग लगा दी गई । फायर वाचर की सूचना प्राप्त होते ही, वन परिक्षेत्र जगदलपुर स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जंगल में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की तलाश की गई किंतु आसपास कोई दिखाई नहीं दिया।