पालीगंज: कर्णपुरा गांव स्थित कुएं से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में राज मिस्त्री का शव बरामद किया
Paliganj, Patna | Jul 25, 2025 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव स्थित एक कुआं से संदिग्ध अवस्था में मृत एक राजमिस्त्री के शव को पुलिस के द्वारा बरामद की गई है। मृतक 50 वर्षीय परमानंद दास के रूप में पहचान की गई है। मृतक का शव कुआ से शुक्रवार की शाम 5:15 के करीब बरामद की गई।