मंडला: मंडला में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और रणनीति पर हुआ मंथन
Mandla, Mandla | May 1, 2026 जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से जिला समन्वय समिति मंडला की शुक्रवार को शाम 5:00 बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने,नई समितियों के गठन और कार्यों की समीक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक कमेटी-मंडलम कमेटी के गठन की स्थिति पर विचार-विमर्श हुआ।